Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा व एनडीए की जीत के लिए रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

कहा यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम, आने वाले समय में झारखंड चुनाव पर भी पड़ेगा असर

0 17

गिरिडीह। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने पश्चिम बंगाल असम और पुडुचेरी में हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केन्द्र सरकार की नीतियों की सफलता बताई है। श्री राज ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का असर झारखंड में भी पड़ेगा और आने वाले दिनों में झारखंड में भी एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पश्चिम बंगाल के भाजपा एवं एनडीए के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम कर इस ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.