Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पश्चिम बंगाल और असम सहित तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत को लेकर भाजपाईयों में जश्न का माहौल, निकाला विजय जुलूस भाजपाईयों ने जमकर उड़ाया भगवा गुलाल, बांटी मिठाईयां, की आतिशबाजी

0 21

गिरिडीह। बंगाल और असम सहित तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का उत्साह गिरिडीह में भी देखने को मिला। मतगणना को लेकर एक ओर जहां भाजपाई दिन भर टीवी से चिपके रहे, वहीं चुनाव रिजल्ट सामने आते ही सभी पूरे उत्साह के साथ झूम उठे।

इस क्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। हाथों में भगवा झंडा और ‘जय श्री राम, ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए कार्यकर्ता कालीबाड़ी होते हुए बड़ा चौक पहुंचे। जहां जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान भाजपाईयों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

sawad sansar

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, चुन्नूकांत, युवा मोर्चा के संजीव सिंह समेत अन्य नेताओं ने कहा कि असम और पांडुचेरी में भाजपा-एनडीए की जीत के साथ ही पश्चिम बंगाल में मिली प्रचंड बहुमत से प्रतित होता है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और राष्ट्रवाद के एजेंडे पर एक बार फिर से मुहर लगाई है।

कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार और बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने भाजपा को अपना मत देने और विश्वास जताने के लिए दोनों राज्यों की जनता को धन्यवाद भी दिया।

इस दौरान जश्न में जिला महामंत्री संदीप डगांयच, मुकेश जालान, दिलीप वर्मा, विनय सिंह, सुरेश साहू, प्रो0 विनीता कुमारी, टिंकु सिन्हा, जयशंकर सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, अरविंद बरनवाल, रंजीत बरनवाल, नगर मंत्री हरमिंदर सिंह बग्गा, सुनीत सिंह, रितेश सिन्हा, मनोज संघाई, विवेश जलान, पवन कंधवे, किशोर साव, मिथुन चन्द्रवंशी, पार्षद समीरदीप समेत कई भाजपाई शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.