Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पचम्बा में 28 एकड़ में 2.5 करोड़ की लागत से बनेगा नगर वन, मंत्री सुदीव्य कुमार ने रखी आधारशिला

0 178

गिरिडीह। झारखंड सरकार के नगर विकास सह पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने शनिवार को पचम्बा के कल्याणडीह में वन विभाग की 28 एकड़ भूमि पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नगर वन की अधारशीला रखी। वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव के दौरान ही नगर वन (फेज-2) के तहत बनने वाले नगर वन के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, डीएफओ मनीष तिवारी और मेयर प्रमिला मेहरा ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं ग्रामीणों ने फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। साथ ही ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि शहर से सटे इस क्षेत्र में बनने वाला नक्षत्र वन लोगों के लिए प्रकृति के बीच समय बिताने का बेहतर स्थान बनेगा। कहा कि यह परियोजना स्थानीय लोगों की कल्पना और अपेक्षाओं को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं डीएफओ मनीष तिवारी ने बताया कि 28 एकड़ के इस विशाल क्षेत्र में एक अनूठे स्वरूप का नगर वन विकसित किया जाएगा। बताया कि यहां पहले से पौधारोपण का कार्य शुरू हो चुका है और अब विभिन्न निर्माण कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का निर्माण सीसीएल के जुर्माना फंड से कराया जा रहा है।

मौके पर रेंजर एसके. रवि सहित वन विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.