Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पंचतत्व में विलीन हुईं पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी की पत्नी प्रभा शाहाबादी, बेटे वैभव ने दी मुखाग्नि

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई विधायक व भाजपाईयों सहित शहर के कई गणमान्य लोग

0 20

गिरिडीह। गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी 62 वर्षीय प्रभा शाहाबादी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। बरमसिया स्थित मारवाड़ी मुक्ति धाम में पूरे गमगीन माहौल के बीच उनके पुत्र वैभव शाहाबादी ने मुखाग्नि दी। शनिवार सुबह करीब 10रू30 बजे शाहाबादी हाउस से प्रभा शाहाबादी की अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में भाजपाईयों के अलावे शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जिले के कई जाने-माने उद्योगपतियों सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

sawad sansar

विदित हो कि श्री शाहाबादी की पत्नी प्रभा शाहाबादी लंबे समय से इलाजरत थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही शाहाबादी आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने और अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था। प्रभा शाहाबादी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही थी। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों, शुभचिंतकों और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

इस दौरान मौके पर पहुंचे बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, उद्योगपति जय प्रकाश लाल, मोहन साव, अजय बागड़िया, राजू बागड़िया, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, संवेदक राजेश शर्मा, गुड्डू सिंह, राज कुमार राज, महोपौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व महापौर सुनील पासवान, भाजपा नेता दिनेश यादव, रंजीत राय, मुकेश जालान, विनय सिंह, सुभाष चंद्र सिन्हा, मिथुन चंद्रवंशी, सिंकू सिन्हा, आजसू नेता गुड्डू यादव, सुरेश मंडल, शिवनाथ साव, महेंद्र वर्मा, नवीन सिन्हा, मनोज शंघाई, हरिबिन्दर सिंह बग्गा सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.