नाजिया पब्लिक स्कूल में हुआ निःशुल्क दंत चिकित्सा का आयोजन
डॉ आलोक ने की बच्चों के दांतों की जांच, दांतों को सुरक्षित रखने के बताए किए टिप्स

गिरिडीह। शहर के बीबीसी रोड स्थित काजी मुहल्ला में संचालित नाजिया पब्लिक स्कूल में मंगलवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे शहर के जाने माने दंत चिकित्सक डॉ आलोक कुमार ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के दंतों की जांच की और जिन बच्चों के दांतो में रोग थे उन्हें पेस्ट व दवाईयां भी दी गई।



इस दौरान डॉ आलोक कुमार ने बच्चों को दंत रोग से जुड़े कई अहम जानकारियां दी। साथ ही दांत को स्वच्छ रखने के कई टिप्स भी बताएं। उन्होंने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दिन में दो बार ब्रश करने का महत्व, अधिक मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान तथा नियमित रूप से दांतों की जांच कराने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि दांतों की उचित देखभाल न करने से कैविटी, दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिनसे बचने के लिए सही समय पर सावधानी बरतना आवश्यक है।

मौके पर उपस्थित स्कूल के डायरेक्टर मो0 सलाउद्दीन ने बताया कि विगत दो वर्षों से संचालित उनके विद्यालय में बच्चों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं दी जाती है, बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जात है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बच्चों में अच्छी आदतों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर को सफल बनाने में स्कूल की शिक्षिका जिन्नत प्रवीण, निशा प्रवीण, मिसवाह प्रवीण, उम्मे सादिया सहित अन्य शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
