Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दो साल पूर्व हत्याकाण्ड का मुफ्फसिल थाना पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0 359

गिरिडीह। दो साल पूर्व हुए छोटू दास हत्याकांड के आरोपियों को मुफ्फसिल थाना पुलिस दबोचने में सफल रही। वहीं दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने एक बाइक और हत्या में इस्तेमाल चाक़ू को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नूरी मस्जिद रोड निवासी रहबर अंसारी और पिपराधोड़ा निवासी शमीम अंसारी शामिल है। शुक्रवार को एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि रहबर और शमीम ने मिलकर दो वर्ष पूर्व सिमरियाधोड़ा स्वास्थ्य केन्द्र के समीप छोटू दास की हत्या कर उसके शव को वही फेंक दिया था। मृतक की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप अपने मायके के समीप रहने वाले नो लोगों पर लगाते हुए हत्या का केस दर्ज कराया था, जबकि हत्याकांड में जिन नो लोगो को आरोपी बनाया गया, उनका कही से भी संलिप्ता सामने नही आई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब जांच शुरू की तो रहबर अंसारी और शमीम अंसारी की भूमिका हत्याकांड में सामने आई, लेकिन दोनों फ़रार थे। बताया कि रहबर को पुलिस ने देवघर से दबोचा, जबकि शमीम को बरवाडीह से गिरफ्तार किया गया। जिसमे पूरे मामले का खुलासा हुआ कि छोटू कि हत्या इन दोनों ने पुरानी रंजिस के कारण किया था।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.