Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दो दिवसीय पांचवी जिला स्तरीय योगासना स्पोर्ट प्रतियोगिता शुरू, 200 प्रतिभागी हुए शामिल योगासन को स्पोर्ट्स में शामिल होने से प्रतिभागी बना सकते है सुनहरा भविष्य: प्रमिला मेहरा

0 31

गिरिडीह। गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के द्वारा श्री श्याम भवन में आयोजित दो दिवसीय 5वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की शुरूआत शनिवार को विधिवत् रूप से की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मेयर प्रमिला मेहरा, विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह, श्री गुरुनानक विद्यालय के सचिव कुंवरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जीडी बगेड़िया टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा अद्भुत योग खेल का प्रदर्शन किया गया। वहीं दिनभर विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों के द्वारा एक से बढ़कर एक योग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि योग का प्रचलन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। कहा कि योगासन को भी खेल की मान्यता मिलने से इसमें एक सुनहरा भविष्य भी तलाश रहे है। उन्होंने कहा कि योग का जन्म भारत से ही हुआ है इसलिए यहां के खिलाड़ी बहुत आगे तक जा सकते है और उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से खिलाड़ी निकल कर एक दिन अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीतेंगे।

sawad sansar

वहीं संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं क्लबों से करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन अलग अलग आयु वर्ग और चार तरह के इवेंट कराया जा रहा है। कहा कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान जज की भूमिका में मुक्ता कुमारी, हर्ष सिंह, सोनम कुमारी, शिवानी कुमारी, स्मृति कुमारी है। वहीं प्रतियोगिता को सफल बनाने में संघ के संरक्षक राजेश जलान, अध्यक्ष संतोष शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष दयानंद जायसवाल के अलावा रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, आकाश स्वर्णकार, शशिकांत विश्वकर्मा, सोनी कुमारी, पुष्पा शक्ति, रोहित राय, उत्कर्ष गुप्त, शिवम कुमार, निलय सिन्हा, कन्हैया सिंह, अभिषेक कुमार, अभिजीत कुमार, प्रेमांशु गुप्ता सहित अन्य सदस्य अहम योगदान दें रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.