Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री व विधायक सहित कई दिग्गज नेता, दी श्रद्धांजलि झारखंड मुक्ति मोर्चा के मजबूत स्तंभ थे सुदिव्य सोनू, उनका असमय जाना पूरे झारखंड के लिए अपूर्णीय क्षति: हेमंत सोरेन

0 11

गिरिडीह। झारखंड के दिवंगत मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां गिरिडीह पहुंचे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, दीपक बिरुआ, इरफान अंसारी और हफीजुल हसन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत कई मंत्री व विधायक के अलावे कई वरिष्ठ नेता गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे और हरसिंगरायडीह स्थित उनके आवास उत्सव उपवन पहुंचकर दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

sawad sansar

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य नेताओं का आगमन गिरिडीह के बोडो हवाई अड्डे पर हुआ। यहां से मुख्यमंत्री और उनके साथ पहुंचे मंत्री एवं विधायक सड़क मार्ग से हरसिंगरायडीह स्थित उत्सव उपवन पहुंचे। आवास पर आयोजित द्वादश कार्यक्रम में दिवंगत मंत्री स्व0 सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सत्ता पक्ष के मंत्री व विधायकों के अलावे विपक्ष के कोडरमा विधायक नीरा यादव सहित कई अन्य विधायक और जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की और दिवगंत सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए कहा कि उनके असमय निधन से केवल गिरिडीह ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है। कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के मजबूत स्तंभ थे और संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। वे संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया करते थे। उनके ऐसे असमय चले जाने से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई संभव नही है। कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के साथ उनका लंबे समय से राजनीतिक और व्यक्तिगत जुड़ाव रहा था और उनके निधन से व्यक्तिगत रूप से भी गहरा आघात पहुंचा है। मौके पर hai गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक केदार हाजरा, प्रणव वार्मा, सईद अख्तर, दिलीप रजक, रॉकी सिंह, टुन्ना सिंह, अभय सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया सहित काफी संख्या में झामुमो व कांग्रेस के कार्यकर्ता भी श्रद्धांजलि अर्पीत करने के लिए पहुंचे हुए थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.