Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जननायक महेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बगोदर में उमड़ी भीड़, शहादत दिवस में जुटे राष्ट्रीय महासचिव समेत कई बड़े नेता

केंद्र सरकार पर जमकर बरसे माले नेता, राज्य सरकार पर भी किया कटाक्ष

0 60

गिरिडीह। खेतों में खलिहानों, तुम जिन्दा हो लोगों के अरमानों….. के नारे से एक बार फिर गिरिडीह जिले के बगोदर की धरती गूंज उठी। मौका था जननायक महेंद्र सिंह 21वीं शहादत दिवस का। शुक्रवार को बगोदर के भूतपूर्व विधायक जननायक महेंद्र सिंह का 21वाँ शहादत दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान लाल झंडे से जहाँ गिरिडीह के बगोदर का कोना कोना पटा हुआ था, वहीं शहादत दिवस के मौके पर भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कॉमरेड महेंद्र सिंह के बेटे बिनोद सिंह, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक राजकुमार यादव के साथ, पूरन महतो, राजेश सिन्हा समेत हजारों की संख्या में माले कार्यकताओं का जुटान हुआ। सबसे पहले उनके पैतृक गांव खम्भरा में सभी पहुंचे और महेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान जुलुस की शक्ल में हजारों कार्यकर्ताओं ने भी खम्भरा गांव पहुंच कर माल्यार्पण किया।

संकल्प सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि कॉमरेड महेंद्र सिंह की आवाज हमेशा गरीबो और शोषितों के लिए उठती रही थी। महेंद्र सिंह हमेशा से जनता के लिए किसी नायक एक नायक थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से चार श्रम क़ानून लाए गए है और मनरेगा के नाम में बदलाव किया गया है, माले इसके खिलाफ कॉमरेड महेंद्र सिंह के अंदाज में विरोध करता रहेगा।

sawad sansar

वहीं पूर्व विधायक बिनोद सिंह ने कहा कि महेंद्र सिंह नेता से अधिक गरीबो की आवाज़ थे, रैप पीड़ितों की आवाज़ थे, जिनका कोई नही सुनता था, उनकी आवाज़ महेंद्र सिंह सुनते थे। कहा कि वर्तमान में हालात ऐसे है की अलग अलग धर्मो के गुरुओ द्वारा महिलाओ के साथ रैप और ज़्यादती किया जा रहा है और ऐसे धर्म गुरुओ को राजनीतिक संरक्षण भी मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि एक बार जीरामजी योजना के जरिए मजदूरों के पलायन को आसान कर दिया गया है। सीधे तौर पर ये कॉर्पोरेट सेक्टर को फायदा उठाने का बड़ा जरिया बना है। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी भी सरकार द्वारा जनता को राहत नही दिया जा रहा है।

संकल्प सभा को निरसा विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक राजकुमार यादव सहित अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.