चिराग चेक डेम में नहाने के दौरान दो युवकों की मौत, मातम में बदला होली का पर्व

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के चांदडीह गांव में होली का पर्व मातम में बदल गया। गांव के दो घर का चिराग चेक डेम में नाहने के दौरान डूबने से बुझ गया। बुधवार को जहां एक और लोग होली की मस्ती में डूबे हुए थे। उसी दौरान जमुआ प्रखंड के चांदडीह स्थित संगम घाट गोदावरी नदी में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि चतरो निवासी पिता संजय साव के 18 वर्षीय पुत्र करन साव और कृष्णा विश्वकर्मा का 17 वर्षीय पुत्र दीपक विश्वकर्मा अपने साथियों के साथ होली खेलने के बाद नहाने के लिए संगम घाट गोदावरी नदी गए थे। नहाने के क्रम में दोनों गहरे पानी में चले गए और पानी में डूब गए। इस क्रम में साथ गए साथियों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और दोनों गहरे पानी में डूब चुके थे।


घटना के स्थानीय लोगों ने जमुआ थाना और देवरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थानीय गोताखोरों के द्वारा डूबे हुए युवकों को निकालने का प्रयास किया गया। करीब 4 घंटे के भारी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों के द्वारा दोनों युवकों के बॉडी को गहरे पानी से बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से खुशी का पर्व होली मातम में बदल गया। वहीं परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
