Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह से कोडरमा जा रही यात्री बस ने महिला को मारी टक्कर, मौत

11

गिरिडीह। गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित चितरडीह के चंदामोड़ के पास करीब 12 बजे गिरिडीह से कोडरमा जा रही जय माता दी यात्री बस गाड़ी नव श्रभ् 02ड 3125 ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय ललिता देवी के रूप में हुई है और वह पाण्डेयडीह गांव की रहने वाली थी।

मौके पर मौजूद परिजनो ने बताया कि वह मालडा जाने के लिए चंदा मोड़ पर खड़ी थी। जब यात्री बस पास आई तो वह हाथ देकर रुकने का इशारा की, लेकिन बस की रफ्तार अधिक होने के कारण रोकने के बजाय महिला को ठोकर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को एम्बुलेंस से गिरिडीह भेजा गया, लेकिन गिरिडीह पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। ने दम दम तोड दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस घटना स्थल पहुंची और यात्री बस को अपने कब्जे में ले कर थाना ले गई।

Comments are closed.