Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में श्रद्धा भाव से हुई शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की पूजा

भगवान विश्वकर्मा की आराधना में जुटे रहे औद्योगिक घरानें तकनीकि शिक्षण संस्थानों में भी की गई भगवान विश्वकर्मा की आराधना

0 10

गिरिडीह। शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की पूजा गुरुवार को गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर के विभिन्न औद्योगिक घरानों के अलावे वाहन व्यवसाय, लौह व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की।

वहीं नगर निगम कार्यालय, बस स्टेंड, रिक्सा चालक संघ सहित ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यवसायियों ने भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की।

sawad sansar

औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लाल स्टील ने जहां फैक्ट्री कैम्पस में बने भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। वहीं टफकॉन, सलूजा गोल्ड, कार्बन रिर्सोस सहित विभिन्न फैक्ट्रियों में भव्य रूप से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की।

Oplus_16908288

वहीं दूसरी ओर तकनीकि संस्थान से जुड़े शहर के बक्सीडीह रोड में संचालित पार्श्वनाथ प्राइवेट आईटीआई, पचंबा में संचालित सरकारी आईटीआइ, सुभाष इंस्ट्च्यिुट ऑफ टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न तकनीकि शिक्षण संस्थानों में भी श्रद्धाभाव से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.