Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में भगवान महावीर की 2424वें जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा भक्तों ने लगाए जय महावीर के साथ जीयो और जीने दो के जयकारे

0 361

गिरिडीह। पूरे विश्व को अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2424वें जयंती पर सोमवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए और गाजे बाजे के साथ शहर भ्रमण किया।

शहर के बड़ा चौक जैन मंदिर से निकले शोभा यात्रा में जहां एक वाहन में भगवान महावीर के स्वरूप को सजाया गया था। वहीं दूसरे वाहन में बच्चे पांडुलिपि में भगवान महावीर की प्रतिमा को लिए हुए थे। इस दौरान बच्चियों द्वारा भजन के बीच नृत्य पेश किया जा रहा था। जबकि घोड़ पालकी में भगवान महावीर के अष्टधातु की मूर्ति सजा हुआ था।

sawad sansar

इस दौरान जैन समाज के भक्तों द्वारा जिओ और जीने दो का जयकारे के साथ भगवान महावीर का जयकारा भी लगाया जा रहा था। भक्तों का उत्साह और उमंग देखने लायक था। शहर के कई स्थानों से गुजरते हुए शोभा यात्रा वापस जैन मंदिर पहुंच कर समाप्त हो गया। इस क्रम में जैन मंदिर में भगवान महावीर का शांति धारा का पाठ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।

शोभा यात्रा में अंकित जैन, बिमल जैन, विजय जैन, अजीत सेठी, महेश जैन, अरिहंत जैन, नवीन शेट्टी, राजन जैन, लोकेश जैन, धीरज जैन के साथ विनीता जैन, हेमलता जैन, तूलिका सरावगी समेत काफी संख्या में जैन समाज के युवा और युवतियों के साथ साथ बच्चें भी शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.