Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड के सह प्रभारी डॉक्टर सिरिवेला प्रसाद

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के जनता के बीच जाने की दी सलाह

424

गिरिडीह। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड के सह प्रभारी डॉक्टर सिरिवेला प्रसाद बुधवार को गिरिडीह पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक से पूर्व सभी कांग्रेसी शहर के गांधी चौक पहुंचे और महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं पार्टी कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धों के बीच फल वितरण किया।

sawad sansar

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड के सह प्रभारी डॉक्टर सिरिवेला प्रसाद ने कहा कि आज देश बंट रहा है और इंडिया गठबंधन के साथी बंटने नही देंगे। कार्यकर्ता राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएं और उन्हें बताए की गठबंधन की सरकार आम जनता के चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपने अपने बूथ को मजबूत कर जितने की बात भी कही।

बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष भीम कुमार, जिलाअध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, नरेश वर्मा, अजय सिन्हा, मंजू कुमारी, बेला प्रसाद, भीम कुमार, अनिल चौधरी, संतोष रविदास, अहमद रजा नूरी, अमित सिन्हा के अलावे जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे।

Comments are closed.