Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गाड़ी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले धनबाद मनीष तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गाड़ी फाइनेंस के नाम पर घोड़थंबा एक व्यक्ति को लगाया था 10 लाख का चूना

0 186

गिरिडीह। गाड़ी फाइनेंस कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले धनबाद सिंदरी के बड़े ठगबाज मनीष तिवारी को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घोड़थंबा ओपी पुलिस ने ठग को गुप्त सूचना के आधार पर सिंदरी से दबोचने के साथ ही सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से मनीष तिवारी को जेल भेज दिया गया है ।

बताया जाता है कि मनीष तिवारी ने घोड़थंबा के रहने वाले मोहम्मद करीम को चार पहिया वाहन दिलाने के नाम पर 10 लाख लिए थे, लेकिन जब मनीष तिवारी गाड़ी फाइनेंस कराने के लिए टालमटोल करने लगा तो नवंबर महीने में करीम ने मनीष तिवारी के खिलाफ ओपी में आवेदन देकर केस दर्ज कराया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी और आज मनीष तिवारी को गिरफबताया जाता है कि मनीष तिवारी के खिलाफ धनबाद में भी ठगी के कई केस दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.