Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गांधी आगमन के शताब्दी वर्ष के मौके पर कई कार्यक्रम, सर जेसी बॉस स्कूल में प्रतियोगिता में शामिल हुए कई स्कूल के बच्चे

0 252

गिरिडीह। गिरिडीह में गांधी आगमन शताब्दी समारोह आयोजन समिति द्वारा रविवार को सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के करीब 25 से ज्यादा सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया और भाषण, लेख, कोलार्ज, चित्रकला, कविता पाठ और रंगोली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मधुश्री सान्याल, जेएनवी के पूर्व प्राचार्य के. ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा, आयोजन समिति के संयोजक कृष्णकांत, सह संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा , प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से किया। वहीं मौके पर जज के रूप में ललित नारायण कुशवाहा, सुचित्रा बोस, राखी झुनझुनवाला, शिक्षिका रेणु कुमारी, कार्यक्रम के संयोजक सोमनाथ केशरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सान्याल ने बताया की महात्मा गांधी का गिरिडीह आगमन बड़े ही गौरव की बात है और उनकी शताब्दी समारोह गांधी के विचारों, उनके दर्शन उनके मूल्यों को याद करने का दिन है।

वहीं जानकारी देते कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी के 6 और 7 अक्टूबर 1925 में गिरिडीह और खरगडीहा आने के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गिरिडीह में जिला प्रशासन एवं गिरिडीह में गांधी आगमन शताब्दी समारोह आयोजन समिति द्वारा विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता, खेलकूद कार्यक्रम एवं दिनांक 6 -7 अक्टूबर को खरगडीहा से गिरिडीह तक की पदयात्रा का कार्यक्रम किया जा रहा है।

 

 

इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांधी के सपनों का भारत और गांधी के विचारों के वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर अपने विचार रखे। कविता पाठ में भी बच्चों ने एक से बढ़कर एक कविता के प्रस्तुति की। चित्रकला प्रतियोगिता में गांधी और चरखा विषय पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाकर गांधी जी की याद को जीवंत कर दिया।वही रंगो के संयोजन से रंगोली बनाकर बच्चों ने गांधी को याद किया।

 

बताया गया कि इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को आगामी 7 तारीख को टाउन हॉल में पुरस्कृत किया जाएगा एवं सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.