Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

केंद्रीय श्रम संगठनों के आवाहन पर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मी

116

गिरिडीह। दस केंद्रीय श्रम संगठनों व अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आवाहन पर एलआईसी के तमाम कर्मचारियों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए और हड़ताल को सफल बनाया। हड़ताल की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा तथा नेतृत्व सचिव धर्म प्रकाश ने किया।

इस दौरान सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि एलआईसी के परिप्रेक्ष्य में यदि देखा जाये तो केंद्र सरकार एलआईसी का 6.50 प्रतिशत सरकारी हिस्सेदारी को बेचने के लिए आतुर है। केंद्र सरकार संसद के मानसून सत्र में एलआईसी एक्ट अमेंडमेंट बिल, इंश्योरेंस लॉ अमेंडमेंट बिल और आईआरडीए एक्ट अमेंडमेंट बिल पेश करने के लिए तत्पर है। बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत तक करने की सरकार की जिद समझ से परे हैं, क्योंकि जब 74 प्रतिशत एफडीआई है तब देश में बीमा क्षेत्र में मात्र 32 प्रतिशत ही एफडीआई आ पाया है। साथ ही बैंक, साधारण बीमा कंपनियों एवं सार्वजनिक उपकरणों के तेजी से निजीकरण करने के विरोध में यह हड़ताल रखा गया है। कहा कि हड़ताल को एलआईसी क्लास वन ऑफिसर एसोसिएशन, विकास अधिकारी संघ, पेंशनर एसोसिएशन, लियाफी अभिकर्ता संघ का नैतिक समर्थन मिला है।

sawad sansar

धरना में मंडलीय संगठन सचिव अनुराग मुर्मू, सहायक सचिव प्रवीण कुमार हंसदा, संयुक्त सचिव विजय कुमार तथा राजेश कुमार उपाध्याय, कुमकुम वाला वर्मा, उमानाथ झा, विनय कुमार, रोशन कुमार, राजेश कुमार, विजय कुमार, प्रभाष कुमार शर्मा, देवनाथ दास, अनिल कुमार वर्मा, कुलजीत कुमार, श्वेता कुमारी, अंशु कुमारी सिंघानिया, सबा परवीन, संहिता सरकार, डेनियल मरांडी, नीतीश कुमार गुप्ता, प्रीतम कुमार मेहता, माहेश्वरी वर्मा, अभय कुमार, गौरव कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, संजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, विजय मंडल, नागेश्वर साव, संजय गुप्ता सहित कई कर्मचारियों मौजूद थे।

Comments are closed.