Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कुटिया मंदिर में सजा बाबा श्याम का भव्य दरबार, देखकर भावविहिल हुए भक्तगण

अखंड ज्योत में आहुति प्रदान कर सुख समृद्ध की कामना, लगाया सवामणी का भोग श्री श्याम के भजनों पर खुब झूमे भक्त

0 8

गिरिडीह। जलझूलनी एकादशी के मौके पर शहर के कुटिया मंदिर स्थित रामबाग में श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव के दौरान एक ओर जहां बाबा श्याम के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही, वहीं श्री श्यामक के भजनों पर देर रात तक भक्त झुमते रहे। महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सुबह से ही अनुष्ठान का दौर शुरू हो गया था। इस दौरान बाबा श्री श्याम के भव्य दरबार बड़ी संख्या में श्याम भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। आकर्षक रूप सजे श्री श्याम के दरबार के साथ ही भगवान शिव और संकट मोचन हनुमान के अलौकिक दरबार को देखकर भक्तगण मंत्रमुग्द्ध हो रहे थे। भक्तों की भीड़ आस्था के बीच परिवार के सदस्यों के साथ बड़े ही श्रद्धा भाव से प्रभु श्री श्याम की पूजा अर्चना की। भक्तों ने अखंड ज्योत में आहुति प्रदान कर सुख समृद्ध और निरोगी काया का आशीर्वाद मांगा।

sawad sansar

इस क्रम में बाहर से आए कलाकारों की टीम द्वारा भजनो की रसवर्षा की जा रही थी। भजनों को सुनकर भक्त भी झुम रहे थे। इस क्रम में सुबह में जहां समिति के सदस्यों ने प्रभु श्री श्याम को सवामणी का भोग अर्पण किया। वहीं दोपहर बाद छप्पन भोग अर्पित किया गया। जिसके बाद भोग का प्रसाद भक्तों के बीच वितरण किया गया।

महोत्सव को सफल बनाने में संयोजक संजय कुमार भुदौलिया, सह-संयोजक किशन अग्रवाल, अध्यक्ष बाँके बिहारी शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज खण्डेलवाल, सचिव कुणाल कुमार मोदी, सह-सचिव संजय शर्मा (सीए), कोषाध्यक्ष प्रभात खेतान एवं सह-कोषाध्यक्ष नारायण सौंधालिया, मुकेश जालान, सतीश केडिया, राकेश मोदी, डब्लू अग्रवाल, राजेश जालान, अतुल शर्मा, विकास बागड़िया, श्याम कुमार समेत अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.