Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कुएं से मिला रात से लापता व्यक्ति का शव, चेहरे पर दिखे चोट के निशान

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

312

गिरिडीह। जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया नवाहार गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से 45 वर्षीय रामजी राय का शव मिला है। रामजी राय बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद अचानक लापता हो गया था। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास खोजबीन की गई। घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पुराने कुएं में उसका शव दिखाई दिया।

सूचना मिलते ही हिरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

sawad sansar

इस दौरान मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की भाभी पिंकी देवी ने बताया कि बुधवार रात दस बजे उन्हें मृतक के घर से अचानक लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद वे पूरे गांव में उसकी खोज करने लगे।

Comments are closed.