Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेस ने किया एस आई आर को लेकर प्रक्षिक्षण शिविर का आयोजन पार्टी नेताओं को दिए गए आवश्यक निर्देश

0 9

गिरिडीह। जिला कांग्रेस के द्वारा रविवार को परिसदन भवन में जिलाध्यक्ष सतीश केड़िया की अध्यक्षता में एस आई आर हेतू प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें प्रदेश से नियुक्त मास्टर ट्रेनर मदशर खान ने शिरकत की और जिला कांग्रेस, प्रखण्ड के सभी अध्यक्ष, प्रभारी को कई अहम जानकारी दी ।

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस भी मतदाता को नोटिस प्राप्त हुए हैं और जिसे किसी भी कारण मतदाता सूची से नाम हट गया है लेकिन नोटिस नहीं मिला है नोटिस नहीं पहुंच पाए हैं उसकी मदद करें। BLA 2 को सूचित किया जाय कि अपने अपने बूथ पर कितने मतदाता की नाम सूची में नहीं दर्ज़ हो पा रहे हैं। उसके नाम दर्ज़ कराने के लिए 6फॉर्म, अंचल अधिकारी से जन्मतिथि प्रमाण पत्र, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में सहायता करते हुए वोटर लिस्ट में नाम दर्ज़ कराया जाय।।

sawad sansar

मौके पर मुख्य रूप से अनूप लाल यादव राजेश तुरी अभिनंदन प्रताप सिंह मोहम्मद अली खान अशोक विश्वकर्मा नागेश्वर मंडल मनोज कुमार राय धनंजय गोस्वामी इतवारी वर्मा अमीन अकेला बिलाल अहमद हुसैनी मोतीलाल पांडे गुलाम सरवर रणधीर कुमार चौधरी मोहम्मद इम्तियाज मोहम्मद सरफराज अंसारी मोहम्मद निजामुद्दीन एवं मोहम्मद सोहेल सहित कई प्रखंडों के प्रभारी मौजूद थे ।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.