Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एसपी को मिले गुप्त सूचना पर पशु लदे पीकअप को पकड़ा, चार गिरफ्तार

वाहन में 12 गाय व 9 बछड़े सहित 19 मवेशियों को ले जाया जा रहा था बंगाल

905

गिरिडीह। एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर लगातार पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर सरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा बगेादर के औरा के पास वाहन जांच अभियान चलाकर पशु लदे पीकअप वाहन को पकड़ा। वाहन में 12 गाय एवं 07 गाय का बच्चा समेत कुल 19 पशु को बरामद करने के साथ ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पशु तस्कर द्वारा पिकअप वाहन से बिहार से अवैध पशुओं को लोड कर गिरिडीह जिला के बगोदर जीटी रोड होते हुए धनबाद के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।

ITI

Comments are closed.