Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

इसरी बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, पांच की मौत, 20 से ज्यादा घायल

गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, बाजार में मची चीख-पुकार; कई घायलों की हालत गंभीर

0 419

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित इसरी बाजार में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाजार क्षेत्र में कई वाहनों और राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को इसरी बाजार में सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों, दुकानों के सामने मौजूद लोगों तथा राहगीरों को अपनी चपेट में लेता चला गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई।

sawad sansar

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए। प्रशासन की ओर से घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि ट्रक की तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देना दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.