Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आदिवासी छात्र संघ ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि

13

गिरिडीह। झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर आदिवासी छात्र संघ की ओर से झंडा मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर छात्र संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, जिला सचिव मदन हेंब्रम, नारायण मुर्मू, विक्की हांसदा, मौजीलाल टुडू, सोनालाल मुर्मू, भोला राम टुडू, अजय सोरेन, उदय मुर्मू, गणेश हांसदा, अनिल हेंब्रम, किरण टुडू, रेणुका हांसदा समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे। सभी ने दिशोम गुरु के योगदान को याद करते हुए उन्हें झारखंडी अस्मिता का प्रतीक बताया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Comments are closed.