Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आजसू युवा व छात्र संघ ने किया जेपीएससी व जेएसएससी मामले को लेकर प्रदर्शन

टॉवर चौक पर झारखंड सरकार का किया पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी

0 8

गिरिडीह। युवा आजसू एवं अखिल झारखंड छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव के नेतृत्व में गुरुवार को जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितताओं तथा अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही राज्य सरकार का पुतला भी दहन किया। प्रदर्शन मेें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावे छात्र शामिल हुए और झंडा मैदान से जुलूस के रूप में टॉवर चौक पहुंचे। इस दौरान युवाओं झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित घोटालों एवं अनियमितताओं के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तथा योग्य अभ्यर्थियों को न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। वहीं युवा आजसू के जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो व छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार केवल मोटी मोटी रकम समेटने में व्यस्त है। इन्हें यहां छात्र छात्राओं के भविष्य से कोई मतलब नहीं है, खुलेआम नौकरी बेच रहे है। कहा कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की अति आवश्यकता है। आजसू छात्र संघ ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई तो संगठन राज्यव्यापी एवं चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा।

sawad sansar

प्रदर्शन में युवा आजसू छात्र संघ के जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव, प्रिंस चौरसिया, चंदन मंडल, संजीत यादव, जिला सचिव कुंदन चंद्रवंशी, करण यादव, सह सचिव सागर तिवारी, दिलीप मंडल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिवाकर चंद्रवंशी, संदीप दास, सुभाष दास, रोहित रजक, सोनू यादव, प्रिंशु गुप्ता, रिशु कुमार, आशीष सिंह, कृष्णा सिंह, छोटू यादव, सुजीत कुमार, मो0 अज़ीम अंसारी, विष्णु देव, आकाश, राहुल, विवेक, आदि शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.