Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आत्मा ने किया महिला किसान गोष्ठी का आयोजन।

महिला किसानों को सरकार की लाभकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

0 59

गिरिडीह। आत्मा गिरिडीह इकाई द्वारा रविवार को सदर प्रखंड के परसाटाड पंचायत के मौसफडीह में विश्व महिला दिवस सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत की मुखिया कुंती देवी एवं पंचायत समिति सदस्य कंचन देवी के साथ-साथ प्रगतिशील महिला किसान संगीता देवी, रेखा देवी, पदम देवी, मीना देवी, गुड़िया देवी, आशा देवी के साथ काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कृषि विभाग के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनिकेत कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुएमुखिया कुंती देवी द्वारा भी महिला महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग से जो योजनाएं दी जाती है इसका लाभ महिला किसान लेकर आगे बढ़ सकती है। वहीं आत्मा के उप परियोजना निदेशक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं के सशक्त होने पर समाज का अच्छी तरह से विकास हो रहा है। महिला किसान अपने पैरों पर खड़ी होने के लिए नर्सरी मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, बकरी पालन आदि का व्यावसायिक रूप से काम कर आगे बढ़ सकती है। कृषक उत्पादक संगठन का निर्माण कर भी अन्य रोजगार कर सकते हैं, इसके साथ-साथ सरकार द्वारा महिला किसान समूह के लिए कई लाभकारी योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। बताया कि आप सभी महिला में से जो अच्छे कार्य कर रहे हैं वह भी खुद आपस में बैठकर एक दूसरे महिला किसान के साथ सफलता की गाथा को सुनाएं इससे अन्य महिला किसानों को प्रेरणा मिलेगी और वह आगे बढ़ेंगी । कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान हुलास महतो, मनोज कुमार, विकास कुमार, जीतन कुमार, पुरण महतो आदि किसानों ने भी भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.