Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हाथियों के हमले में एक वृद्ध महिला सहित दो की मौत, एक गंभीर।

विधायक नागेंद्र महतो ने मृतक परिवार को एक सप्ताह में 4-4 लाख मुआबजा दिलाने का दिया भरोसा, वन-विभाग ने तत्काल 30-30 हज़ार रुपए मृतक परिजनों को सौंपा

0 652

गिरिडीह। लगातार हो रही पेड़ो की कटाई और जंगलों को उजाड़े जाने का खामियाजा अब लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। ये ओर बात है कि करनी किसी और की भरपाई किसी और को करनी पड़ रही है। लगातार उजड़ते जंगल के कारण अब जानवर आबादी वाले क्षेत्र में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। एक बार फिर गिरिडीह सदर प्रखंड और जमुआ देवरी इलाके में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का झुंड बिरनी प्रखंड पहुंचा हुआ है। सोमवार की सुबह बिरनी प्रखंड के गादी गांव में पहुंचे हाथियों के झुंड ने जमकर तांडव मचाया। झुंड के हमले में एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हाथियों के हमले में मारे गए मृतकों में गादी निवासी 70 वर्षीय शांति देवी (पति बासदेव पंडित) और 55 वर्षीय बोधि पंडित (पुत्र चेतन पंडित) शामिल है। जबकि घायल महिला की पहचान पेशम गांव निवासी 40 वर्षीय सुदामा देवी (पत्नी दिनेश सिंह) के रूप में हुई है। घायल महिला का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है

sawad sansar

ग्रामीणों के अनुसार बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे शांति देवी अपने बारी की ओर गई थीं। घना कोहरा होने के कारण उन्हें पास में मौजूद हाथियों का झुंड नजर नहीं आया। जैसे ही वे पास पहुंचीं, झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे बोधि पंडित को भी हाथियों ने कुचल दिया। इसी क्रम में पेशम गांव की सुदामा देवी भी घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य सूरज सुमन, प्रमुख रामू बैठा, उप प्रमुख शेखर सुमन, पेशम मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिन्हा, स्थानीय मुखिया गुलावती देवी, प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता प्रवीण प्रभाकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष टूपलाल वर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विक्रम तर्वे, ओपी पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के साथ ही हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि पहुँचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान विधायक नागेंद्र महतो के पहल पर मृतक परिवार को तत्काल 30-30 हज़ार रुपये नकदी दिया गया तथा एक सप्ताह के अंदर 3 लाख 70 हज़ार बकाया राशि दिलाने का भरोसा दिया। .

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.