हजारीबाग मामले का उद्भेदन के साथ ही झामुमो हुई विपक्ष पर हमलावर
प्रेसवार्ता कर भाजपा नेताओं को घेरा

गिरिडीह। हजारीबाग मामले का पुलिस द्वारा उद्भेदन किए जाने के बाद अब झामुमो विपक्ष पर हमलावर हो गई है। शुक्रवार को झामुमो कार्यालय में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह पप्पू, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा पर जमकर बरसे। झामुमो नेताओं ने कहा कि हजारीबाग की हृदविदारक घटना से सत्ताधारी दल भी हस्तप्रभ है, लेकिन भाजपा इस मामले को लेकर सिर्फ हेमंत सरकार को बदनाम करने का काम कर रही थी। लेकिन जैसे ही मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए मामले संलिप्त भाजपा से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार किया वैसे ही भाजपा नेताओं के सुर बदल गए। इस दौरान झामुमो नेताओं ने तंज कसते हुए कहा मामले को लेकर भाजपा झारखंड बंद करने और मशाल जुलूस निकालने वाली थी, जिसे आनन फानन में स्थगित कर दिया गया है।
