Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हज़ारीबाग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुई घटना के विरोध में आजसू ने निकाला कैंडिल मार्च, दी श्रद्धांजली

कहा झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त, बढ़ा अपराधियों का मनोबल

0 48

गिरिडीह। हजारीबाग में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दर्दनाक घटना के विरोध में जहां एक ओर भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने तीन अप्रेल को झारखंड बंद बुलाया है। वहीं बुधवार को आजसू पार्टी ने कैंडिल मार्च निकाल कर घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आजसू महिला मोर्चा की जिलध्यक्षा प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई कैंडल मार्च झंडा मैदान से निकलकर टॉवर चौक पहुंची। जहां मार्च में शामिल सभी लोगों हृदयविदारक घटना की शिकार 12 वर्षीय मासूम को श्रद्धांजली अर्पित की।

आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कम्पू यादव महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष प्रियंका शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कहा कि झारखंड सरकार अपराध पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसके कारण अपराधियों के साथ-साथ अपराधिक मानसिकता वाले लोगों का न सिर्फ मनोबल बढ़ गया है, बल्कि उनके अंदर से कानून का भय समाप्त हो चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.