Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

स्क्रूटनी के दौरान मेयर पद से दयानंद निरंजन नाम छंटा, अब चुनावी मैदान में 19 प्रत्याशी

6 फरवरी को नाम वापसी की तिथि, 7 फरवरी को मिलेंगे सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह

0 68

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर एक अजारी नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद गुरुवार को हुई स्क्रूटनी के दौरान एक प्रत्याशी का नाम छांट दिया गया। जिसके बाद अब चुनावी मैदान में मेयर पद के लिए 19 प्रत्याशी रह गए है। विदित हो कि मेयर पद के लिए कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। गुरुवार को समाहरणालय परिसर में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुवा के देख रेख में हुई स्क्रूटनी के दौरान दयानंद निरंजन नामक प्रत्याशी नामांकन पर्चा रद्द कर दिया गया। हालांकि 6 फरवरी को नाम वापसी की तिथि है, संभवतः किसी प्रत्याशी के द्वारा नाम वापस लिए जाने की स्थिति के बाद मेयर पद के प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो पायेगा।

स्क्रूटनी के बाद अब मेयर पद के लिए कुल 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें योगेश्वर महथा, प्रमिला मेहरा, गौरव कुमार, बनारसी लाल दास, अनिल कुमार दास, डॉ0 शैलेन्द्र कुमार चौधरी, फूल देवी, अर्जुन बेठा, प्रकाश कुमार दास, पंकज कुमार सागर, कामेश्वर पासवान, बृजमोहन तुरी, गोविन्द तुरी, नागेश्वर दास, जीवन कुमार दास,, पप्पु रजक, कृष्णा तुरी, प्रदीप पासवान और समीर राज चौधरी शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.