Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजयुमो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

0 24

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विवाह भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 49 कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और सहभागिता के साथ रक्तदान किया।

मौके पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, समर्पण और जनसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को समाजहित में आगे बढ़कर ऐसे सेवा कार्यों में भाग लेने के लिए आह्वान किया।

sawad sansar

वहीं मौके पर मौजूद भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की परंपरा रही है। रक्तदान शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में आगे आने की अपील की।

भाजयुमो गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाने के उद्देश्य से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने युवाओं एवं आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा गिरिडीह ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष श्मुनिया देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश यादव, विनय कुमार सिंह, चुन्नूकांत, मुकेश जालान, संदीप डंगाईच, सुरेश मंडल, दीपक यादव, सुनील पासवान, लक्ष्मण स्वर्णकार, राकेश मोदी, विनीता कुमारी, सुभाष सिन्हा, संजय सिंह, मनीष वर्मा, विक्की गुप्ता, अमित तर्वे, अमित गुप्ता, श्राहुल राज, श्रेयांश, कुंदन सिंह, सिंकू सिन्हा, जयप्रकाश वर्मा, हरमिंदर सिंह बग्गा सहित काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.