सर जेसी बॉस बालिका उच्च विद्यालय में प्राथना सभा के दौरान गाया गया राष्ट्रीय गीत

गिरिडीह। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सर जे सी बॉस बालिका उच्च विद्यालय में प्राथना सभा के दौरान सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना पहली बार इसके गायन रविंद्र नाथ टैगोर जी के द्वारा भारतीयों के दिल में एकता व राष्ट्रीयता के भाव को पैदा करने के लिए की गई थी। कहा कि वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं है बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। इस वर्ष 7 नवंबर 2025 को भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह एक ऐसी रचना है जिसने स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं की अनगिनत पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

