Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विश्वनाथ मंदिर सार्वजनिक काली मंडा में 50 वर्षों से सेवा दे रहे दुर्गा राम को किया गया सम्मानित

समिति के लोगों ने उनके सेवा भाव की की सराहना

0 479

गिरिडीह। शहर के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर सार्वजनिक काली मंडा के प्रांगण में सोमवार को सम्मान समारोह सह भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से निरंतर 50 वर्षों तक मंदिर संचालन में निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे दुर्गा राम को सम्मानित किया गया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार बगड़िया, प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर कर दुर्गा राम को सम्मानित किया। इस दौरान सभी ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना की।मौके पर बताया गया कि शाम को 4:00 बजे से 7:00 बजे तक भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय भजन गायकों के द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी

मौके पर मंदिर समिति से जुड़े महेश शर्मा, मनोज सांघाई, रवि राज, आलोक जी, प्रकाश साव, पवन शंघाई, उदय गुप्ता, जवाहर साव, पप्पू राम एवं नवीन कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.