Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने चलाया जागरूकता अभियान

एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: प्रो विनिता

134

गिरिडीह। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर गिरिडीह कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रो. विनीता के नेतृत्व में चलाए गए इस जागरूकता अभियान में एनसीसी के लगभग 55 कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और झंडा मैदान से टॉवर चौक तक हाथों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी पोस्टर लेकर रैली निकाली और लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया। रैली के बाद कॉलेज परिसर में सभी कैडेट्स और प्रो. विनीता ने पौधारोपण किया।

sawad sansar

मौके पर प्रो. विनीता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के बाबत जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि आज देशभर में करोड़ों लोगों ने इस अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है।

मौके पर एनसीसी प्रफुल्ल, सिया, विकास, नीरज, राहुल समेत कई कैडेट्स उपस्थित थे।

Comments are closed.