Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

लोकसभा चुनाव में झामुमो ने की बेवफाई, अब घर वापसी की तैयारी में जयप्रकाश वर्मा

एक बार फिर भाजपा में होंगे शामिल, कल रांची में करेंगे सदस्यता ग्रहण

1,190

गिरिडीह। चुनाव लड़ने की हसरत लिए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल होने वाले गांडेय के पूर्व विधायक प्रो0 जयप्रकाश वर्मा जल्द ही घर वापसी कर सकते हैं। इस बाबत प्रो0 जयप्रकाश वर्मा ने बताया कि वे शनिवार को रांची में भाजपा में शामिल होंगे। कहा कि झामुमो ने उनके साथ धोखा किया, यही वजह रही की उन्होंने झामुमो से नाता तोड़ कर निर्दलीय ही लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

विदित हो कि गांडेय के पूर्व विधायक प्रो0 जय प्रकाश वर्मा लोकसभा चुनाव लड़ने की हसरत लिए भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए थे। हालांकि गठबंधन के वजह से उन्हें टिकट नही मिला। जिसके कारण उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कोडरमा लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। बाद में पार्टी लाइन से हटकर चुनाव लड़ने के कारण झामुमो ने उन्हें पार्टी से निष्कासीत कर दिया था।

ITI

Comments are closed.