Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मेयर के लिए भाजपा समर्थित डॉ0 शैलेन्द्र चौधरी के अलावे बनारसी दास, फूल देवी व अनील दास ने किया नामांकन

नामांकन के बाद डॉ चौधरी ने भाजपा में फूट से किया इंकार

0 161

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर जारी नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन मंगलवार को मेयर पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। अब तक मेयर पद के लिए कुल सात प्रत्याशी नामांकन कर चुके है। इस दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉक्टर शैलेन्द्र चौधरी के अलावे बनारसी लाल दास, जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी फूल देवी व अनील कुमार दास अपने समर्थको के साथ समाहरणालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरूवा के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

sawad sansar

नामांकन से पूर्व भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी के साथ महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महादेव वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, सुरेश साव, भाजपा नेत्री उषा कुमारी, रंजीत बरनवाल समेत कई भाजपाई मौजूद थे। भाजपाईयों के अलावे अपने समर्थकों के साथ डॉक्टर शैलेन्द्र चौधरी शहर में रोड शो करते हुए पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी के पास नामांकन का पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के बाद डॉक्टर शैलेन्द्र चौधरी ने उनके समर्थन में घोषणा होने से भाजपा में दो फाड़ होने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी का समर्थन मिला है। जिससे उनका उत्साह ओर बढ़ गया है। कहा कि चुनाव जितने के बाद निगम क्षेत्र के विकास के लिए वे तटस्थ रहेंगे।

इस क्रम में डॉ चौधरी के अलावे बनारसी लाल दास, जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी फूल देवी व अनील कुमार दास ने नामंाकन पर्चा दाखिल करने के बाद नगर निगम क्षेत्र के विकास के दावे किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.