Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व में शांति व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

थानों में लंबित पड़े मामलो के अलावे न्यायालय से संबंधित सभी मामलो का शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

0 20

गिरिडीह। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के नेतृत्व में हुए मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी वन नीरज सिंह, डीएसपी टू कौशर अली, के अलावे जिले के सभी डीएसपीग नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित सभी अंचल पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक में लंबित मामलों के साथ साथ आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षात्मक व्यवस्था बनाये रखने के लिए किये गये तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान एहतियात बरतने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एसपी डॉ कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को लम्बित काण्डों के त्वरित निष्पादन, वारण्ट, कुर्की का निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही लम्बित पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन का निष्पादन करने का निर्देश्ज्ञ दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को न्यायालय से संबंधित कार्यों का समय पर निष्पादन, विभिन्न आयोग से प्राप्त पत्रों का निष्पादन एवं आम जनता से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.