Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

412

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कीरतनियाडीह में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण से ढोल नगाड़े, डीजे एवं बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाए व युवतियां शामिल हुई। मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकलकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए उसरी नदी घाट पहुंची और विधिविधान से पूजन कर जल भर के मंदिर परिसर में पहुंची। जहां पुजारी ने विधिवत कलशों में जल भर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ उसे मंदिर परिसर में स्थापित किया। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दुसरे दिन मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी।
कलश यात्रा में संतोष यादव, राधे यादव, संजय यादव, विजय यादव, लालो यादव, सुधीर यादव, सुभाष यादव, नकुल यादव, बिनोद मोदी सहित काफी संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं पुरुष शामिल थे।

ITI

Comments are closed.