Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मर्सी हॉस्पिटल में शुरू हुआ अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट

लोगों को किफायत में मिलेगी गुणवत्तापूर्ण डायलिसिस की सुविधा

506

गिरिडीह। शहर के बस स्टैंड रोड स्थित मर्सी हॉस्पिटल में रविवार को डायलिसिस सेवा की विधिवत् शुरूआत की गई। जिसका उद्घाटन डॉक्टर सुनील कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर अस्पताल के कई चिकित्सकों के अलावे हॉस्पिटल के निदेशक रंजीत कुमार गोंड, नीरज शाहबादी, विश्वजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, साहिल सलूजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

sawad sansar

मौके पर मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ संजीत नायक ने बताया कि अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट अब पूरी तरह से शुरू हो गई है, जो गिरिडीह और आसपास के मरीजों को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण डायलिसिस सेवाएं प्रदान करेगी। बताया कि यह यूनिट डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में स्थापित की गई है। श्री नायक ने बताया कि डायलिसिस मरीजों को सप्ताह में कम से कम 2 दिन डायलिसिस की आवश्यकता होती है जिसे ध्यान में रखते हुए गिरिडीह और आसपास के मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक डायलिसिस सेवा की शुरुआत की गई। जहां प्रमुख चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की देख रेख में डायलिसिस कराया जाएगा।

बताया कि आने वाले दो महीनों में इमरजेंसी आईसीयू और अन्य तरह की सुविधाएं बहाल कर दी जाएगी। जहां एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के इलाज और मेडिकल की सुविधा के साथ-साथ जांच आदि की व्यवस्था मरीजों को मिलेगी।

ITI

Comments are closed.