Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मछली मुहल्ला में दो बेटियों की मां ने फाँ,सी लगाकर की आत्महत्,या, पति पर लगा प्रताड़ित करने का आरोप

0 88

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के मछली मुहल्ला में विवाहिता साजिया प्रवीण ने फां,सी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को उसकी लाश कमरे में झुलती हुई मिली। मृत,का दो बेटियों की मां थी। 30 वर्षीय साजिया प्रवीण ने जब फांसी लगाकर आत्महत्या की, उस वक्त उसका पति अख्तर उमर उर्फ सोनू अपनी दूसरी पत्नी के घर बरवाडीह गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो पत्नी का शव पंखे से झू,लते हुए देखा। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृत,क साजिया प्रवीण के मायके वाले भी मछली मुहल्ला पहुंचे और ससुराल वालों पर साजिया प्रवीण को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मृतका को उसका पति अख्तर उम्र उर्फ सोनू समेत ससुराल वाले काफी प्रताड़ित किया करते थे। जिससे तंग आकर साजिया के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। मायके वाले भी मृत,का के पति को मा,रने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल नगर थाना पुलिस श,व को कब्जे में लेकर पोस्ट,मार्टम के लिए भेजने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.