Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा नेता प्रकाश सेठ को पुत्र शोक, दिल्ली में इलाज के दौरान हुआ निधन, बनारस में होगा अंतिम संस्कार

मंत्री सुदिव्य कुमार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

0 220

गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम के पूर्व उपमहापौर और प्रभारी महापौर सह भाजपा नेता प्रकाश सेठ के बड़े सुपुत्र सूरज कुमार सेठ का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली के ही एक हॉस्पिटल में चल रहा था। सूरज कानून की पढ़ाई करने के बाद पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच उनकी तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इधर सूरज की मौत की खबर मिलते ही जहां परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं उनके बरगंडा स्थित आवास पर परिचितों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान झारखण्ड सरकार के मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार के अलावे भाजपा के पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, जिलाध्यक्ष रंजीत राय, महेंद्र वर्मा, संजीत सिंह पप्पु, संदीप दंगायच, महेश राम, विनय शर्मा, हरबिंदर सिंह बग्गा, राजेश जायसवाल, सदानंद राम सहित काफी संख्या में पहुंचे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी उनके आवास पर पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। जानकारी के अनुसार आज ही बनारस में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.