Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नव दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ’

540

गिरिडीह। मोतीलेदा पंचायत के कोइरीडीह में गुरुवार को भव्य कलशयात्रा के साथ नव दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरूआत की गई। कलशयात्रा मंदिर परिसर से निकल कर गांव भ्रमण कर उत्तर वाहिनी नदी पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर वापस मंदिर परिसर लौटे और यज्ञशाला की परिक्रमा कर अपने अपने कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्धालूओं को शरबत पिलाया गया और प्रसाद वितरण किया गया सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया।

sawad sansar

मौके पर मौजूद मंदिर के मुख्य पुजारी हरिचक निवासी मुरली महतो ने बताया कि यहां पर हनुमान जी की मंदिर नहीं थी जिसे उन्होंने बनवाया और आज उस मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ कर रहा हूं। कहा कि इस महायज्ञ में देवघर व अयोध्या से कथावाचक आए हुए है। जो नौ दिनों तक अपने सुंदर वचनों से श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे।

ITI

Comments are closed.