Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ब्रेकिंग न्यूज हुट्टी बाजार के दास टोला में डीजे बजाने को लेकर चाकूबाजी में एक की हत्या, दो घायल

0 369

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार के दास टोला में होली के दूसरे दिन गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में चाकू मारने से अजय दास नामक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। आरोप है कि घटना को मुहल्ले के ही रॉबिन दास, रोनित दास, रोहित और रवि दास नामक युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है।

घटना के बाद सारे आरोपी फरार हो गए। वही घटना के बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया। जबकि सूचना मिलते ही डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.