बेटी की हत्या मामले का आरोपी युवक ने की आत्महत्या, फंदे से झूलता मिला युवक का शव, सनसनी

गिरिडीह। बिरनी थाना क्षेत्र के चारगो ग्राम में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिलीप राय नामक एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी ही बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर था। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।



सूचना मिलते ही बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन कर रही है।
