बेंगाबाद टॉल प्लाजा के पास देर रात हुई सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो महिला घायल
अखारी पूजा का प्रसाद खाकर घर लौट रहे थे सभी


गिरिडीह। बीती रात अखाड़ी पूजा का प्रसाद ग्रहण कर वापस लौट रहे जमुआ के नवडीहा ओपी के जारंगी गांव के रहने तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दामोदरडीह टोल प्लाजा के समीप हुई। जहां देर रात करीब डेढ़ बजे एक अज्ञात मालवाहक वाहन ने स्विफ्ट डिजाइर को टक्कर मार दिया। जिसमे स्विफ्ट डिजाइर में सवार नीलकंठ तुरी, राजन तुरी और छोटू तुरी की मौत हो गई। संगीता देवी और सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा हैँ।
घटना के बाद बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच में जुट गई है। इस दौरान पुलिस टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही हैँ।

जानकारी के अनुसार वाहन में एक ही परिवार के दो महिला समेत पांच लोग सवार थे। सभी बेंगाबाद के महुआर गांव में अखारी पूजा का प्रसाद खाकर वापस घर लौट रहे थे और सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।

Comments are closed.