Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बाबूलाल की उपस्थिति में हो रही बैठक में प्रशासनिक खलल, आचार संहिता का बताया उल्लंघन।

बाबूलाल ने कहा खाना खाने आए थे होटल

0 58

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर गिरिडीह में सियासी हलचल लगातार जारी है। शनिवार की शाम को शहर के बस स्टैंड रोड में संचालित होटल में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में बुद्धिजीवियों की एक बैठक चल रही थी। इसी क्रम में सूचना प्राप्त होते ही सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विष्पुत्ते दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बैठक पर रोक लगाते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया। हालांकि एसडीएम के कहने के बाद तत्काल बैठक को समाप्त किया गया। इधर होटल से बाहर निकलने के क्रम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ये उनके कार्यकर्ता का होटल है और उन्हें खाने पर निमंत्रण दिया गया था। कहा कि कि किसी भी दल के नेता अगर होटल में भी खाना खाने रुकते हैं तो कार्यकर्ता और शुभचिंतकों की भीड़ जमा हो जाती है। फिलहाल एसडीएम की कार्रवाई के बाद कुछ देर के लिए उक्त स्थल पर हड़कंप मच गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.