Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य चढे पुलिस के हत्थे, चोरी के बुलेट सहित 9 बाइक जप्त एसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद हुई कार्रवाई में पुलिस को मिली सफलता

0 10

गिरिडीह। गुप्त सूचिना के आधार पर गिरिडीह पुलिस को बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को दबोचने में सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस ने बुलेट सहित 9 दोपहिया वाहन भी जप्त किए गए है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने प्रसेवार्ता कर बताया कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के बाद उक्त कार्रवाई की गई। बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वाहन चोरी में संलिप्त कुछ अपराधी गिरिडीह जिले में सक्रिय हैं। जिसके बाद पचम्बा थाना क्षेत्र में विशेष एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

बनखजो पुल के पास वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान जब बाइक के कागजात मांगे गए तो दोनों कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चोरी की है और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुट्टाबाध गांव के रहने वाले शक्ति चौधरी और दीपक चौधरी शामिल थे।

sawad sansar

मामले में पचम्बा थाना कांड संख्या 24/26 दिनांक 09.03.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2), 317(4) और 317(5) के तहत मामला दर्ज करते हुए उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें टीवीएस अपाचे, रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और हीरो स्प्लेंडर बाइक शामिल हैं।

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक कौशर अली, पचम्बा थाना के इंस्पेक्टर मंटू कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार तथा बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.