Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बकरीद को लेकर जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, डीसी व एसपी हुए शामिल

लोगों से की शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

474

गिरिडीह। बकरीद का त्यौहार जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक करने के साथ ही शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार, सदर एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, एएसपी अभियान सुरजीत कुमार, डीएसपी टू कोशर अली, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत भारी संख्या में पुरुष एवं महिला सशस्त्र बल के जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर मुस्लिम बाजार, शिव मुहल्ला, मौलाना आजाद चौक, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक, नेताजी चौक एवं भंडारीडीह होते हुए पचंबा थाना पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान आम लोगों से जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण माहौल और अमन चैन के साथ पर्व मनाने की अपील की।

sawad sansar

इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने बकरीद पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्यार और उत्साह के साथ त्योहार मनाए। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का भी भ्रामक पोस्ट न करें। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि माहौल खराब करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि बकरीद त्यौहार को लेकर जिले भर के थाना में शांति समिति की बैठक पूरी कर ली गई है। जिले के सभी थाना को अलर्ट कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर बनी हुई है। माहौल खराब करने वालों को तुरंत चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यदि किन्ही को कहीं किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है या कुछ गलत होने का सूचना मिलता है तो नजदीकी थाना को इसकी जानकारी दें। पुलिस हर संभव सेवा के लिए तत्पर है।

ITI

Comments are closed.