Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बकरा चोरी करते तीन युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा, कपड़ा बेचने के बहाने गांव आए थे युवक, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

0 645

गिरिडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदंबरी गांव में मंगलवार को तीन युवक कपड़ा बेचने के बहाने गांव पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, बातचीत के दौरान तीनों ने मौका देखकर एक बैग में पाठा (बकरा) भर लिया और वहां से निकलने लगे। इसी बीच बकरे के मिमियाने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ और ग्रामीणों ने युवकों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली, जिसमें बकरा बरामद हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने बिना किसी मारपीट के तीनों को गांव के पोल में बांध दिया और तुरंत हीरोडीह थाना पुलिस को सूचना दी

इधर घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह पुलिस मौके पहुंची और तीनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करने लगे। पूछताछ के दौरान युवको ने खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या यह कोई संगठित चोरी का हिस्सा है।

sawad sansar

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में मवेशी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ने के कारण अब गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.