Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

फॉरवर्ड ब्लॉक ने लिया नैयाडाबर में निर्माणाधीन पुल का जायजा। कहा, विकास के नाम पर हो रही है लूट

0 36

गिरिडीह। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता सह जिप सदस्य राजेश यादव के नेतृत्व में मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक नेता सुखदेव गोस्वामी तथा महादेव महतो ने बेंगाबाद प्रखंड के भलकुदर पंचायत क्षेत्र में नैयाडाबर- बिजलीबथान पुल के निर्माण का जायजा लेने के बाद इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि, ऐसा लगता है मानो विकास के नाम पर लूट मची हुई है।कहा कि, खुरचुट्टा-लुप्पी रोड में उक्त स्थान पर बना पुराना पुल कई वर्ष पूर्व आई भयंकर बारिश के कारण ध्वस्त हो गया था। इस बहुप्रतीक्षित पुल के निर्माण की स्वीकृति दिलाकर स्थानीय विधायक ने तो बड़ा सराहनीय कार्य किया है, लेकिन पुल निर्माण में गुणवत्ता और मानकों की अवहेलना कर संबंधित विभाग, संवेदक तथा इसकी निगरानी के लिए नैतिक रूप से जिम्मेदार लोगों की मानसिकता देख उतना ही अफसोस भी हो रहा है।

फॉरवर्ड ब्लॉक नेता सह पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने कहा, कि पुल निर्माण में खुली आंखों से यह दिख रहा है कि, इसके दोनों तरफ लंबी ढलान की सड़कों की भी अनदेखी कर कैसे एप्रोच रोड को पुल के लेवल से नीचे छोड़ दिया गया है। इस वजह से पुल पर आवागमन में कठिनाई तो होगी ही, भविष्य में किसी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

sawad sansar

श्री यादव ने कहा कि, पुल निर्माण की गुणवत्ता का हाल फाइनल स्टेज में डेक स्लैब के ऊपर वेयरिंग कवर की ढलाई के लिए बांधी गई पतली छड़ों को देखकर ही चल रहा है। लगभग आधी छड़ें 8 एमएम की जगह पतली बांध दी गई हैं। वहीं उन्हें निर्धारित मानक से डबल, एक फीट से भी ज्यादा का गैप देकर बांध दिया गया है। यदि इसी पर ढलाई हो गई, तो उसका जर्जर होना तय है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मामले को तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा कि, वे इसकी लिखित शिकायत करेंगे तथा स्थानीय विधायक को भी इस मामले से अवगत कराया जाएगा। विकास के नाम पर लूट चलने नहीं दी जाएगी। श्री

Leave A Reply

Your email address will not be published.