फूड इंज्ञपेक्टर ने शहर के गद्दी मुहल्ला में चलाया छापेमारी अभियान, हड़कंप कई दुकानों में पाई गई एक्सपायरी चिप्स, कुरकुरे समेत अन्य खाद्य वस्तुएं, वसूला गया जुर्माना

गिरिडीह। शहरी क्षेत्र के गद्दी मुहल्ला में सोमवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ0 राजा कुमार के नेतृत्व में पैकेटिंग खाद्य पदार्थो की जांच को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान की खबर फैलते ही बाजार में हडकंप मच गया और दुकानदार अपने अपने दुकानों में मौजूद एक्सपायरी व अन्य नकली सामानों को छिपाने में ज्ूट गए। हालांकि इसके बाद भी विभाग के द्वारा कई दुकानों से एक्सपायरी चिप्स, कुरकुरे समेत अन्य कई प्रकार के खाने के सामानों को जब्त किया गया। साथ ही बगैर फूड लाईसेंस के दुकान संचालित करने वाले दुकानों को कङी फटकार लगाते हुए जुर्माना भी वसूला गया।
इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ0 राजा कुमार ने बताया कि किसी भी सूरत में बाजार में नकली सामान बेचने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी। कहा कि दुकानदार बगैर फूड लाईसेंस के अगर दुकान चला रहें हैं वे तुरंत फूड लाईसेंस बनावा लें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
